झारखण्ड : 29 सितंबर को सिल्ली में होने वाले ‘युवा सम्मेलन’ की तैयारियों के संदर्भ में आज सिल्ली स्टेडियम परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल हुए। इस बैठक में सोनाहातु, राहे, अनगड़ा और सिल्ली प्रखंड के सभी पंचायत प्रभारियों ने भाग लिया।साथ ही, इस बैठक में हमने आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की, जिसमें रणनीतियों और योजनाओं पर विचार किये गये।




