झारखण्ड : आज मंईयां सम्मान यात्रा के पाँचवे दिन विधायक कल्पना सोरेन ने बोड़ाम की धरती पर कदम रखा। कल्पना सोरेन ने कहा बोड़ाम में फिर से बारिश के बीच इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए मैं आप सभी का हार्दिक धन्यवाद करती हूँ। जो प्यार और समर्थन आप ने हमें, अपने हेमंत दादा को दिया है, वही हमें झारखंड के विकास, भाइयों और बहनों के हित में काम करने की शक्ति देता है। आने वाला समय हमारा है, झारखण्ड का है।नवरात्रि का पावन त्योहार कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है।मैं आप सभी नौ स्वरूप वाली माताओं-बहनों से आग्रह करती हूं कि अपनी पूजा में आपके बेटे, भाई और दादा हेमन्त जी को षडयंत्र से लड़ने के लिए शक्ति और आशीर्वाद हेतु प्रार्थना जरूर कीजिएगा। नारी शक्ति जिंदाबाद!मां-बहनों के खाते में मंईयां सम्मान की राशि सदैव जाती रहेगी, यह योजना अनवरत चलती रहेगी।अगर झारखण्ड में कुछ बंद होगा तो वह भाजपा का खाता है।




