रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने 1995 गजलीटाँड कोलियरी खान दुर्घटना में मारे गए 64 शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। जयराम महतो ने कहा उस भयावह काली रात को याद कर आज भी कोयलांचल के लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.घटना को आज भी हमसब नहीं भूल पाए हैं. अफसोस और दुख की बात घटना की जांच का अंतिम नतीजा आज तक सामने नहीं आ सका।




