साहिबगंज:टेम्पू और टैंकर की टक्कर,3 की मृत्यु, 4 की स्थिति गंभीर, स्वास्थ मंत्री ने सिविल सर्जन को जारी किया निर्देश

0
irfan ansari

साहिबगंज जिले के बरहरवा–बरहेट मुख्य मार्ग पर रांगा के समीप टेम्पू और टैंकर की टक्कर में 3 लोगों की मृत्यु एवं आधा दर्जन लोग घायल, जिनमें 4 की स्थिति गंभीर है। स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, यह घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।घटना की सूचना मिलते ही मैंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन, साहिबगंज को तत्काल रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया है, ताकि घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।मौके पर सभी आवश्यक डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी पहुंच चुके हैं और घायलों की जान बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।वहीं, बरहेट, बरहरवा एवं रांगा थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here