हजारीबाग: नए साल पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, दो बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया

0
hazaribagh

हजारीबाग में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। 1 जनवरी की रात करीब 11 बजे इंद्रपुरी चौक पर शराब के नशे में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह झगड़ा नूरा और मंडई इलाके के लोगों के बीच हुआ।मारपीट में छोटकी मंडई निवासी सूरज राणा को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूरज राणा दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता था। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहसिंघना थाना द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया है जहां मृतक के परिजन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here