जामताड़ा: 4G युग में झारखंड की ऐतिहासिक एंट्री हो चुकी है. मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज जामताड़ा में 4G e-PoS मशीनों का शुभारंभ किया.अब झारखंड की PDS राजधानी से भी तेज़ दौड़ेगी.नव वर्ष 2026 पर झारखंड सरकार ने जनता को ऐतिहासिक सौगात दी है।अब राज्य की 25,428 PDS दुकानों पर 2G नहीं, 4G e-PoS मशीनें काम करेंगी।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में वर्षों से जर्जर PDS व्यवस्था को बदलते हुए हमने गरीबों के सम्मान, अधिकार और भरोसे को मजबूत किया है।
आज जामताड़ा में 4G e-PoS मशीनों का शुभारंभ करते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने साफ कहा—अब मशीन नहीं रुकेगी, गरीब नहीं रोएगा।अब राशन तेज़, पारदर्शी और सम्मान के साथ मिलेगा।
फर्जीवाड़े पर रोक:
नेटवर्क समस्या खत्म
लाभुकों को समय पर अनाज
डीलरों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी
भाजपा ने 20 साल शासन किया लेकिन कभी PDS डीलरों और गरीबों की सुध नहीं ली।
आज सिर्फ अफवाह फैलाने का काम कर रही है।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ—
डीलरों का कमीशन हर हाल में नियमित होगा।
अगर किसी को सवाल करना है तो केंद्र सरकार से पूछे, जिसने झारखंड का पैसा रोका है।
हमारा लक्ष्य साफ है –
झारखंड का कोई भी लाभुक भूखा नहीं रहेगा।
अनाज मिलेगा, वो भी सम्मान के साथ।




