सचिन तेंदुलकर: ”जब मैं पहली बार आपसे मिला था तो…साथियों ने पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था…”

0

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों ने जश्न मनाया।विराट कोहली मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 50 एकदिवसीय शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 80 शतक पूरे कर लिए हैं. कोहली ने 106 गेंदों में 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से सैकड़ा पूरा किया।भारत ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को सलाम किया और फिर अनुष्‍का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। बता दें कि सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में 11 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 673 रन बनाए थे.वहीँ सचिन ने विराट के इस अचीवमेंट पर प्रतिक्रिया दी है ”जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा और इसे सबसे बड़े मंच पर – विश्व कप सेमीफाइनल में – और अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here