जमशेदपुर : जिला स्तरीय कार्यक्रम विकास मेला बन्ना गुप्ता द्वारा लाभुकों के बीच 11.20 करोड़ रू. से ज्यादा की परिसंपत्ति का वितरण

0

जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया । राज्य स्थापना के अवसर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम विकास मेला सह परिसम्पत्ति वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया .कार्यक्रम में बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 11 करोड़ 20 लाख रू. से ज्यादा की परिसंपत्ति का वितरण किया । साथ ही कार्यक्रम स्थल में 16 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी गई । परिसंपत्ति वितरण के माध्यम से राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार दूरस्थ, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया ।बन्ना गुप्ता ने कहा ”23 साल के अपने पथ पर इस सरकार के कार्यकाल में जो राज्य में विकास की नई गाथाऐं लिखी गई हैं उसने झारखंड की जनता के चेहरे में मुस्कान लाने का कार्य किया हैं, स्वास्थ्य सेवा की दिशा में हम लगातार नए आईडिया के साथ कार्य कर रहे हैं, आज सरकार खुद जनता के घर जाती हैं और अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करते हैं, जब कैबिनेट की बैठक होती हैं तो लोगों में उत्साह का माहौल बन जाता हैं, हमारे जन कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड के निवासी अपने जीवन स्तर को बेहतर कर रहे हैं, आज राज्यवासी के उम्मीदों पर ये सरकार खरी उतरी हैं “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here