राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी के शक में सचिन नाम के युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी थी।
इस मामले में एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना के दारोगा वैभव सिंह, एएसआई विजय शंकर सिंह और एएसआई विश्राम तिग्गा को सस्पेंड कर दिया है । एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सिटी एसपी सौरभ को जिम्मेवारी सौंपी है। एसएसपी ने गंभीर रूप से जख्मी युवक सचिन को अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय थाना ले जाने को घोर लापरवाही बताते हुए यह कार्रवाई की है। इस मामले में सचिन की माँ के बयान पर 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आपको बता दें , काेतवाली थाना क्षेत्र के भुतहा तालाब नउवा टाेली के युवक सचिन कुमार पर पिकअप वैन चाेरी का आराेप लगा मुहल्ले के माेटिया-मजदूराें ने रविवार की आधी रात उसे बांधकर पीटा और फिर सुबह पुलिस को सौंप दिया था । सुबह 8.30 बजे पुलिस सचिन काे लेकर सदर अस्पताल पहुंची। डॉक्टराें ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। पर पुलिस उसे थाना ले आई और हाजत में बंद कर दिया। घंटे भर बाद सुबह 9.30 बजे पुलिस उसे दाेबारा एक्स-रे कराने पहुंची, तो डॉक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया।



