झारखंड विधानसभा में आज भाजपा विधायकों ने भर्ती नीति के मुद्दे पर प्रश्नकाल बाधित किया.रामगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक सुनीता देवी को शपथ दिलाये जाने के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायक वेल में आ गये और भर्ती नीति पर जवाब मांगते हुए नारेबाजी करने लगे.हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने जाति प्रमाण पत्र की वैधता तीन साल होने से युवाओं को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया.वे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में एकमुश्त जाति प्रमाण पत्र जारी करने के पक्ष में थीं.आजसू विधायकों ने ओबीसी आरक्षण से जुड़े सवाल पूछे।उन्होंने जानना चाहा कि ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने वाला कानून कब अस्तित्व में आएगा।संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने इसका जवाब देते हुए कहा कि प्रक्रिया जारी है।



