‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और ‘RRR’ की ऑस्कर विजेता टीम को झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

0

निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के गीत ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर 2023 पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में पुरस्कार जीता है। भारतीय वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म श्रेणी में ऑस्कर जीता। पूरी दुनिया में ऑस्कर विजेताओं की तारीफ हो रही है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बधाई दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म के लिए @TheAcademy #Oscar जीतने के लिए #TheElephantWhisperers की पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई और ‘Naatu Naatu’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर के रूप में #Oscar जीतने के लिए #RRR की पूरी टीम। आपके सम्मान ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट शेयर किया और टीमों आरआरआर और द एलीफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की।नरेंद्र मोदी ने आरआरआर फिल्म की टीम की तारीफ करते हुए एक ट्वीट शेयर किया है।इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘नाटू नटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह गाना आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। एमएम किरावनी, चंद्र बोस और फिल्म की पूरी टीम को बधाई।भारत खुश और गौरवान्वित है।’नरेंद्र मोदी ने एक अन्य ट्वीट में डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफैंट व्हिस्परर्स’ की टीम को बधाई दी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘द एलीफैंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई। उन्होंने सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।”द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री है। एलीफैंट व्हिस्परर्स का निर्माण गुनीत मोगा ने किया है और कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित है।आरआरआर ने 24 मार्च, 2022 को स्क्रीन पर धूम मचाई। राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ, फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here