मैकेनिक बनकर एटीएम में घुसे लुटेरे, चंद मिनटों में 22 लाख रुपए उड़ा लिए

0

वैशाली जिले के हाजीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े केनरा बैंक के एटीएम को लूट लिया। बताया जा रहा है की फिल्मी अंदाज़ में लुटेरे एटीएम में दाखिल हुए और 22 लाख रुपए लेकर चंपत हो गए।मामला हरप्रसाद चौक (जंडाहा थाना क्षेत्र) के पास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दो लुटेरे टेक्नीशियन (इंजीनियर) बनकर एटीएम के अंदर घुसे और शटर गिरा दिया. शटर गिराने के बाद दोनों लुटेरों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष, एसडीपीओ महुआ पूनम केसरी, जंहा पुलिस व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि लुटेरों ने कितनी रकम हाथ साफ की है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक एटीएम में करीब 22 लाख रुपये थे. लुटेरे पूरे पैसे लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि, लूटी गई राशि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज (शनिवार) दो बदमाश पहुंचे थे। उन्होंने खुद को एटीएम मैकेनिक बताते हुए कहा कि वह मशीन में आई खराबी को ठीक करने आए हैं. इतना कहकर दोनों अंदर गए और शटर गिरा दिया। उसके पास एक बैग के साथ एक बैग था, जिसमें वह सारे पैसे भरकर भाग गया।

पूनम केसरी ने (एसडीपीओ, महुआ) की ने बताया लूट की सूचना मिलने पर हम लोग मौक़ा ए वारदात पर पहुंचे। जहां पता चला कि एटीएम मैकेनिक बन कर दो व्यक्ति पहुंचा था और वह एटीएम के अंदर दाखिल हुआ और सारा पैसा लेकर गायब हो गया। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जानकारी जुटाई जा रही है कि कितने रुपयों पर लुटेरों ने हाथ साफ़ किया है। जांच के बाद ही सारी जानकारी सामने आ पाएगी। वहीं बैंक से तरफ़ से आए कर्मचारी प्रणय पुंज ने बताया कि मॉनिटरिंग टीम की तरफ़ से एटीएम से रुपये गायब होने की सूचना मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here