आरजेडी विधायक अनंत सिंह को एके-47 और मैगजीन के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई। ऐसे में उनकी विधानसभा सदस्यता जानी तय है। 14 जून को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसमें उन्हें दोषी पाया गया था। इसके बाद कोर्ट से सजा के लिए 21 जून की तारीख दी गई थी। अनंत सिंह करीब 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। एमपी एमएलए कोर्ट ने उनको सजा सुनाई है।पिछले सुनवाई में पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी दुबे ने एके-47 मामले में अनंत सिंह को दोषी करार दिया था और सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए आज का दिन निर्धारित किया था.अनंत सिंह के खिलाफ यह मामला अगस्त 2019 में बाढ थाना मे दर्ज किया गया था.अगस्त 2019 में उनके बाढ के लदमा स्थित आवास पर छापेमारी में आधुनिक हथियार एके 47 राइफल, कारतूस और हैंड ग्रेनेड मिले थे.उसके बाद उनके खिलाफ बाढ थाना में मामला दर्ज किया गया था.हलांकि अनंत सिंह के खिलाफ दर्जनों केस दर्ज हुए थे पर किसी भी वे दोषी नहीं पाए गए थे,पर एके-47 मामले में वे दोषी पाए गए हैं और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई है.



