असदुद्दीन ओवैसी के रांची आगमन के दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने मामले में हेहल सीओ के आवेदन पर एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराया गयाहै.रिपोर्ट के अनुसार रांची उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर जिला एसडीओ ने मामले की जांच को लेकर 2 सदस्य की टीम बनाई थी. जिसमें उन्होंने हटिया डीएसपी और हेहल सीओ को इसकी जिम्मेवारी दी थी. और 24 घंटों के अंदर रिपोर्ट मांगा था. मामले में जांच के बाद टिया डीएसपी और हेहल सीओ ने सील बंद लिफाफे में जिला सदर एसडीओ को पूरी रिपोर्ट सौंपी.
माना जा रहा है कि ओवैसी के किसी समर्थक ने ही ये नारे लगाये थे, लेकिन यह नारा किसने लगाया और उसका मकसद क्याा था, इसकी जांच चल रही है। इस संबंध में सीओ हेहल की रिपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर एसडीओ ने मामले की जांच को लेकर दो सदस्यीय टीम बनायी थी, जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाला गया,ताकि पाकिस्तान जिन्दाबाद नारा लगाने वाले लोगों की पहचान की जा सके।



