RJD नेता तेजस्वी यादव ने किए चुनावी वादे, कहा 10 सुधारों संग बनाएंगे विकसित बिहार

0

Tejaswi Yadavनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को ट्वीट कर नया और विकसित बिहार बनाने की बात कही। उन्होंने ट्वीट के साथ पार्टी का एक वीडियो संदेश भी टैग किया है। इसमें चुनाव चिह्न लालटेन को दर्शाते हुए 10 प्रमुख सुधारों का वायदा किया गया है। इसमें कहा है कि सरकार बनने पर हम करेंगे बिहार में 10 सुधार। तरक्की को देंगे रफ्तार। इसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, कानून व्यवस्था आदि में सुधार के वायदे किए गए हैं।वीडियो में पहला बिंदु कृषि क्षेत्र से जुड़ा है। इसमें कहा है कि होगा खुशहाल किसान, मिलेगी नई पहचान। उद्योग के लिए कहा गया है कि बढ़ेंगे उद्योग व व्यापार, बढ़ेंगी रोजगार की रफ्तार। मिलेगा सबको उपचार, करेंगे व्यवस्था में सुधार। उन्नत शिक्षा का आधार, खोलेगा उन्नति के द्वार। खेलों में बेहतर आयाम, बढ़ाए प्रदेश का नाम। नई तकनीकी बनेगी शान, काम को बनाएगी आसान। इन्फ्रास्ट्रक्चर से विकास, हर जन से जोड़े विश्वास। गांव-शहर रोशन, खुशहाल होगा हर जन। अपराध मुक्त बिहार, निडर रहेगा हर परिवार। सुगम यातायात, सबसे जोड़े साथ। इन सब वादों के साथ तेजस्वी ने लिखा है कि आप और हम, बिहार सक्षम। आपके आदेश से, आपके सहयोग से मिलकर बनाएंगे नया बिहार, विकसित बिहार।वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 15 वर्षों की एनडीए सरकार से बिहार में नौकरी मांगना गुनाह है। कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा ने मिलकर विश्व में बिहार को बेरोजगारी का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि युवा विरोधी सरकार से हक मांगो तो लाठी मिलती है। ranjana pandey