सीएम की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा

0
Hafizul Hasan Ansari

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं, पाइपलाइन के माध्यम से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने समेत अन्य कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा हुई। मौके पर झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी मौजूद रहे।

रांची में जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में विभिन्न सिंचाई योजनाओं, लिफ्ट इरीगेशन परियोजनाओं, पाइपलाइन के माध्यम से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने आदि कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को सीएम ने नई-नई तकनीक का बेहतर उपयोग कर सिंचाई परियोजनाओं को गुणवत्ता बनाए रखते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा है कि, आने वाले समय में इन सिंचाई परियोजनाओं की क्रांति से हम राज्य के हमारे मेहनती किसानों को सिंचाई की सुविधा देने का काम करेंगे जिससे उनकी आजीविका में भी बढ़ोतरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here