कोलकाता पुलिस तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ आवास पर पहुंची है, जिसका मुख्य कारण उनके घर में कथित अवैध निर्माण और वहां लगे पुलिस विभाग के सामान की रिकवरी बताया जा रहा है।अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।कोलकाता पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर में लगे अतिरिक्त CCTV, पंखे और अन्य सामान को हटाने पहुंची है.अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ स्थित आवास पर कुछ फ्रिज और अन्य सामान भी मौजूद थे, जो असल में पुलिस विभाग के हैं. पुलिस की टीम इन्हीं सामानों को वापस लेने के लिए वहाँ पहुँची है.पुलिस अधिकारी उनके घर से कंप्यूटर मॉनिटर और स्क्रीन जैसी कई वस्तुएं गाड़ी में लोड करके ले जाते हुए दिखे।कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा अभिषेक बनर्जी को उनके आवास के विभिन्न हिस्सों में कथित अवैध निर्माण को लेकर 7 दिनों का एक नोटिस दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, इस नोटिस की समयसीमा आज समाप्त हो गई है।




