गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह: पलामू DC एवं SP ने संयुक्त रूप से की परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

0

पलामू : आज पुलिस अधीक्षक के साथ मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर किये जा रहे परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का डीसी ने निरीक्षण किया. मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर 24 जनवरी 2024 को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। आयोजन की तैयारियों को लेकर डीसी ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पूर्वाभ्यास में उपायुक्त शशि रंजन और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की सलामी ली। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया गया। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने परेड में भाग ले रहे प्लाटुन का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पलामू में परेड सुंदर व खूबसूरत दिखेगी साथ ही उन्होंने सभी टुकड़ियों को पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की नसीहत दी।उन्होंने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे ही 26 जनवरी को परेड सुंदर व खूबसूरत दिखे।इसके लिए आप सभी अपना शत प्रतिशत देंगे। पूर्वाभ्यास परेड के मौके पर नजारत उप समाहर्ता चन्द्रशेखर कुणाल,एस एमपीओ भास्कर सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here