रांचीः झारखंड में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर लोगों को खूब सता रही है। मौसम विभाग की माने तो 27 जनवरी के बाद राज्य के मौसम में बदलाव से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। वहीं खुले मैदान और जलाशय वाले इलाके में कोहरा या धुंध का असर भी देखने की संभावना अभी बानी हुई है।25 से 28 जनवरी तक सुबह में कोहरा-धुंध के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।वहीं राज्य में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम का सबसे कम 2.5 डिग्री रहा. लातेहार का 5.7, लोहरदगा 5,पाकुड़ 6.7, रांची 7.5,जमशेदपुर 10.6, डाल्टनगंज 6.2, बोकारो 8.1, चाईबासा 7.6, गिरिडीह 8.1, गोड्डा 10.3, गुमला 3.2, खूंटी 6, जामताड़ा 9, चतरा 5.4, देवघर 8.5 व हजारीबाग 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बढ़ते ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कनकनी के कारण लोगों का रात्रि पहर बाहर निकलना दूभर हो गया है। सुबह होते ही रांची और पूरे राज्य में कोहरे का असर बढ़ जाता है। बढ़ती ठंड के कारण राज्य सरकार को स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव करना पड़ गया है .



