बिहार में सियासी हलचल के बीच आज अचानक ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए.राजभवन के बंद कमरे में हुई 40 मिनट की इस मुलाकात ने बिहार का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी राजभवन पहुंचे थे।सीएम नीतीश कुमार के राज्यपाल से मिलने के बाद 26 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है. ट्रांसफर सम्बंधित विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नीतीश कुमार सरकार ने सूबे में 26 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है जिनमें IAS के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के भी 18 अधिकारी शामिल हैं।नालंदा के नगर आयुक्त IAS तरनजोत सिंह को पशु और मत्स्य संसाधन विभाग, पटना का निदेशक बनाया गया है। रोहतास के उप विकास आयुक्त आईएएस शेखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। मधेपुरा के उपविकास आयुक्त आईएएस नितिन कुमार सिंह को भागलपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भागलपुर के मौजूदा नगर आयुक्त योगेश कुमार को उद्योग विभाग के सचिव पद पर तैनाती की गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव IAS सत्येंद्र कुमार सिंह को बेगूसराय के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।दरभंगा की सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी का जिम्मा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे को स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य महिला विकास निगर के कार्यपालक निदेशक और बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइट के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।








