कोडरमा : जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय पुस्तक मेला “ज्ञान कुंभ” का हुआ आयोजन,शिक्षा राज्य मंत्री हुई शामिल

0

कोडरमा: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेला “ज्ञान कुंभ” में जिला प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों एवं आमजनों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कुछ गतिविधियां मंगलवार को हुआ एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन आज जनवरी को किया गया।दो दिवसीय पुस्तक मेला “ज्ञान कुंभ” के दौरान शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार सह सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं अन्य अतिथियों द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा तैयार किये गये “कोडरमा ज्ञानकुन्भ” पुस्तक का विमोचन किया गया।दो दिवसीय पुस्तक मेला “ज्ञान कुंभ” में राज्य व जिले के विभिन्न पुस्तक प्रकाशकों का स्टॉल लगाया गया है। सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक कोडरमा विधानसभा क्षेत्र डॉ० नीरा यादव, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने स्टॉल का निरीक्षण किया।दो दिवसीय पुस्तक मेला “ज्ञान कुंभ” में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी समेत अन्य अतिथिगण, पदाधिकारीगण, स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर जमकर सेल्फी ली।जिले में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेला “ज्ञान कुंभ” में आज करियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गेस्ट स्पीकर्स के द्वारा स्टूडेंट्स एवं युवाओं के करियर से जुड़े प्रश्नों के उत्तर एवं विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को साझा किया गया।गौरतलब है कि कोडरमा जिले में पहली बार जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय, कोडरमा स्थित मैदान में दो दिवसीय पुस्तक मेला “ज्ञान कुंभ” का आयोजन किया गया है। सभी कोडरमावासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पुस्तक मेला में शामिल हो।विदित हो कि पुस्तक मेला में प्रवेश निःशुल्क है। साथ ही पुस्तक मेला में स्कूली बच्चों एवं आमजनों के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।इसके अलावा डीसी ने आज कोडरमा स्थित बागीटांड स्टेडियम में कोडरमा एसपी के साथ गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर किये जा रहे परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here