हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने को दर्ज करायें शिशु पंजी में नाम

0

Register every child’s name in the child register to connect with education

रांची:राज्य में अभी भी ऐसे कई बच्चे हैं, जो विद्यालय नहीं जाते या विद्यालय छोड़ चुके हैं। ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस प्रयास में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अन्तर्गत समग्र शिक्षा के तहत 03-18 साल के बच्चों के विद्यालय में नामांकित होने या नामांकित नहीं होने तथा विद्यालय से ड्रॉप आउट होने से संबंधित जानकारी लेने हेतु शिशु पंजी अद्यतन, 2022-23 संबंधी कार्य पूरे राज्य में छह जनवरी से निःशुल्क किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाये।

सभी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें

इस प्रयास की कड़ी को सशक्त करने के लिए सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों एवं चिह्नित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रत्येक परिवार में जाकर उक्त आयु वर्ग के स्कूल जाने वाले, नहीं जाने वाले एवं ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी ली जा रही है। जिसके आधार पर सरकार को राज्य में शिक्षा संबंधी आवश्यक नीति निर्माण एवं शिक्षा योजना में सहयोग मिलेगा। इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Register every child’s name in the child register to connect with education

इसे भी पढ़े : पुलिस जवानों के लिए विकसित राज्यों से बेहतर व्यवस्था को हेमंत सरकार कर रही प्रयास

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here