Hemant government is trying to make better system for police personnel than developed states
झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 रांची परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन एवं परेड समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जैप -1 परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट, सिटिंग गैलरी, बैंड पार्टी शेड एवं अन्य भवनों के उद्घाटन एवं आठ पलाटुन के परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले 2 वर्ष के अंदर सभी पुलिस केंद्रों का जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। जो मेरी नजर में आ रहा है, उसके जीर्णोद्धार का मैं निर्देश दे रहा हूं। सुदूर क्षेत्रों में जो भी कैंप हैं। वे भी सुसज्जित होने चाहिए।पुलिस बल के लिए अलग से स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करने के लिए चीजों को आगे बढ़ाया है। पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में हमारे पुलिस जवानों के लिए विकसित राज्यों से बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे।नक्सल प्रभाव को खत्म करने में पुलिसकर्मियों ने जो योगदान दिया है। उसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और धन्यवाद।
Hemant government is trying to make better system for police personnel than developed states
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने जैप -1 परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया

