Realme Narzo 20 सीरीज 21 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, यहां जानें पढें डिटेल्स

0

Narzoटेक कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में अपनी Narzo 20 सीरीज पेश करने जा रही है। इस सीरीज में Narzo 20 Pro के साथ ही Narzo 20 और Narzo 20A शामिल हैं। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि ये सीरीज फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी 21 सितंबर को ये सीरीज भारत में लाने जा रही है। तीनों ही स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किए गए हैं जहां इन स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का खुलासा किया गया है।
91mobiles वेबसाइट बताती है Realme Narzo 20 Pro की कीमत Flipkart से गलती से लीक हो गई थी। बताया गया है कि स्मार्टफोन भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि डिटेल साझा करने के कुछ समय बाद जानकारी को वेबसाइट से हटा दिया गया। आधिकारिक तौर पर कंपनी ने Realme Narzo 20 Pro की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। सारी जानकारी के लिए आपको 21 सितंबर को इस सीरीज के लॉन्च का इंतजार करना होगा।लीक हुई जानकारी से पता चला है कि   Realme Narzo 20 Pro 65 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इससे पहले कंपनी ने रियलमी 7 प्रो लॉन्च किया था जिसमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग स्पीड दी गई थी। जानकारी मिली है कि फोन में  MediaTek Helio G95 गेमिंग सेंट्रिक चिपसेट मिलेगी। जिससे यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। ये भी बताया गया है कि  Realme Narzo 20A कंपनी का लो-बजट स्मार्टफोन होगा। Narzo 20A को ‘बेस्ट इन सेगमेंट बैटरी’ स्मार्टफोन कहा जा रहा है।ranjana pandey