IPL 2020/ आज प्ले-ऑफ में जगह मजबूत करने उतरेगी RCB और KKR

0

IPLआईपीएल के 13वें सीजन का 39वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज शाम 7.30 बजे से अबु धाबी में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में शामिल दोनों टीमों के पास प्ले-ऑफ के लिए जगह मजबूत करने का मौका है। आरसीबी मैच जीती तो नंबर-2 पर पहुंच जाएगी।दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, लॉकी फर्ग्युसन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, सुनील नारायण, कुलदीप यादव रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, क्रिस मोरिस, इसुरु उडाना, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल बता दें कि आरसीबी अभी 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, केकेआर 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे स्थान पर बरकरार है। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 82 रन से हराया था। शारजाह में खेले गए मैच में आरसीबी ने 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में केकेआर 119 रन ही बना सकी थी।ranjana pandey