बरेली के किला पुलिस स्टेशन में कई हिंदू संगठनों के सदस्यों ने तोड़फोड़ मचा दी क्योकि एक अन्य समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की का पता पुलिस नहीं लगा पाई। परिवार का कहना है की लड़की नाबालिग है और वह 17 अक्टूबर को लापता हो गई थी। पुलिस स्टेशन में इस घटना की एफआईआर दर्ज़ की गई थी। मंगलवार की शाम को स्थानीय पुलिस को एक वीडियो मिला था, जिसमें कथित तौर पर लड़की को वयस्क होने का दावा करते हुए देखा जा सकता है। लड़की ने यह भी कहा कि उसने अपनी मर्जी से युवक से शादी की थी और उसने पुलिस से यह भी अपील की कि युवक के परिवार के सदस्यों को परेशान न किया जाए।
इससे लड़की के परिवार के साथ आए लोग नाराज हो गए और उन्होंने किला पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ कर दी।



