83 Movie Review: कबीर खान की फिल्म 83 में कपिल देव के रोल में छा गए Ranveer Singh, किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

0

83 Movie Review: बॉलीवुड के हरफनमौला अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 83 इसी महीने 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने मीडिया के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की थी। इस दौरान हमारी इंटरटेनमेंट टीम ने फिल्म देख ली है और आपके लिए लाए हैं फिल्म का रिव्यू। फिल्म देखने के बाद ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप की यादें ताजा हो जाती हैं।

25 जून 1983 की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है जब हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया था और आंखें नम थीं। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में वेस्‍टइंडीज को 43 रन से हराकर पहला वर्ल्‍ड कप अपने नाम किया। लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच की कप्‍तानी कपिल देव (Kapil Dev) के कंधों पर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here