रांची : जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुरी-चांडिल रेल खंड के सुइसा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह 8 बजे अचानक ओवरहेड तार नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पर गिर गया.रांची रेलमंडल के सुईसा स्टेशन के पास नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में हुए इस हादसे में दो यात्रियों के घायल होने की सूचना है.घायलों का इलाज पश्चिम बंगाल के बागमुंडी सदर अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि दोनों यात्री गंभीर रूप से घायल थे, लहूलुहान अवस्था में थे जब उन्हें अस्पताल लाया गया. इनकी पहचान राहुल कुमार और राम शंकर (उम्र 40 साल) के रूप में हुई है.रामशंकर चौधरी उत्तर प्रदेश के रायबरेली के हलोर जिले के और राहुल पटेल रायबरेली जिले के सरोरा एरिया के रहने वाले हैं.




