कन्याकुमारी में 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी लौटे दिल्ली.

0
PM modi

लोकसभा चुनाव के दौरान और चुनाव के आखरी चरण से पहले प्रधानमंत्री मोदी होशियारपुर में अपना चुनाव अभियान समाप्त करने के बाद, 30 मई को तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे थे. वहाँ उन्होंने गुरुवार शाम से कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की ध्यान साधना शुरू की थी. उनकी ध्यान साधना आज पूरी हो गई है.मोदी ने आज विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के समय ‘सूर्य अर्घ्य’ देने के बाद आज शनिवार को तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की थी. मोदी ने आज समुद्र से लोटे में जल लेकर सूर्य देव को जल अर्पित किया और माला का जाप किया. इस दौरान पीएम मोदी भगवा वस्त्र पहने हुए थे.उसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. ध्यान साधना के बाद पूजा अर्चना कर पीएम दोपहर 3 बजे विवेकानंद शिला के पास संत-कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद वहां पुष्पांजलि अर्पित की.खबरों के मुताबिक मोदी की आज ध्यान साधना आज पूरी हो जाने के बाद अब वो वापस दिल्ली लोट रहे हैं।तमिलनाडु कांग्रेस ने पीएम के ध्यान के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसे उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन की बात कही है। तमिलनाडु कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपने पद का दुरुपयोग करने के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में उन्होंने कहा है की विवेकानंद रॉक यात्रा पर कोई आपत्ति नहीं कर सकता है,प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान हिंदू भावनाओं को भड़काने और अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके वोट हासिल करने की कोशिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here