रांची, झारखंड : राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और नई ऊँचाई देने के लिए झारखंड सरकार ने राजधानी रांची में विश्वस्तरीय मेडिको सिटी बनाने की ऐतिहासिक पहल की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने ₹2800 करोड़ की वित्तीय सहायता को हरी झंडी दे दी है। यह परियोजना रिमपास (RINPAS) के समीप विकसित की जाएगी।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस परियोजना को “झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला कदम” करार दिया। अब झारखंड के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मेडिको सिटी में हृदय, किडनी, लीवर सहित अन्य जटिल रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह कदम झारखंड को हेल्थकेयर सेक्टर में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”
मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा”झारखंड की धरती पर मेडिको सिटी का निर्माण राज्य के लिए मील पत्थर साबित होगा। यह केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार नहीं, बल्कि झारखंड की प्रगति और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगी।”