झारखण्ड बनेगा IT हब,बेंगलुरु, पुणे, गुड़गांव और हैदराबाद की तर्ज पर ग्रेटर रांची में खुलेंगे IT ऑफिस

0
IT hub

रांची : झारखंड सरकार राज्य में आइटी सेक्टर को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है. विश्व की टॉप टेक कंपनियों का कॉरपोरेट ऑफिस जल्द ही रांची में खोला जायेगा. खासकर गूगल, विप्रो और टीसीएस समेत अन्य कई कंपनियों के कॉरपोरेट ऑफिस खुलेंगे. फिलहाल इन कंपनियों से सरकार की बातचीत फाइनल स्टेज में है. सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार इंफोसिस, टेक महिंद्रा आदि से भी बातचीत चल रही है.

बेंगलुरु, पुणे, गुड़गांव और हैदराबाद की तर्ज पर रांची के ग्रेटर रांची क्षेत्र में आइटी सिटी बसायी जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को को वह सारी सुविधाएं दी जायें, जो बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद या गुरुग्राम (गुड़गांव) में उपलब्ध हैं. जिससे कि स्थानीय युवा यहीं काम कर सकें. इसकी तैयारी राज्य सरकार द्वारा की जा रही है. लगभग 100 एकड़ जमीन पर आइटी सिटी बसायी जायेगी. एचइसी क्षेत्र में होटल ताज के समीप ही आइटी सिटी बसायी जा रही है. आइटी सेक्टर के विस्तार से राज्य में रोजगार के नये अवसरों के तेजी से खुलने की संभावना है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में झारखंड में करीब 50 हजार से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here