झारखण्ड : केंद्र के निर्देश पर 17 सितंबर से शुरू हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत तीन दिनों (19 सितंबर तक) में राज्य भर में 13,162 हेल्थ कैंप विभिन्न जिला अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान मंदिरों में लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, इन हेल्थ कैंपों में तीन दिनों में कुल 9,52,102 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। इनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर तथा सिकल सेल प्रमुख हैं। अन्य 4,00,117 लोगों ने भी कोई न कोई लाभ उठाया है। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा।तीन दिनों के अभियान में 2,456 लोगों की माइनर सर्जरी तथा 297 लोगों की मेजर सर्जरी की गई। साथ ही 1,47,970 लोगों को पोषण संबंधित परामर्श, 92,710 महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधित परामर्श दिए गए।रांची जिले में अब तक 1594 शिविर लगाए गए. इन शिविरों में अब तक 51000 से अधिक लोगों ने जांच करायी है. 2 अक्टूबर 2025 तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे.




