मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के H-1B और H-4 वीजा पर काम कर रहे अपने कर्मचारियों को इंटर्नल मेल के माध्यम से चेतावनी दी है कि वे 21 सितंबर, रविवार तक अमेरिका लौटें. वहीं जो कर्मचारी पहले से ही अमेरिका में हैं, उन्हें फिलहाल यहीं बने रहने की सलाह दी गई है. इस कदम का उद्देश्य कर्मचारियों को नई अमेरिकी वीजा पॉलिसी लागू होने से पहले अमेरिका में सुरक्षित स्थिति में बनाए रखना है. मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीज़ा धारकों और इसे इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए बड़ा झटका दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब हर H-1B वीज़ा के लिए कंपनियों को सालाना 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) की फीस चुकानी होगी। यह नियम रविवार, 21 सितंबर की आधी रात (भारतीय समयानुसार 9:30 बजे) से लागू हो जाएगा।




