पीएम मोदी:कल से देश में GST ‘बचत उत्सव’ शुरू होने जा रहा, स्वदेशी ही खरीदें

0
PM Modi

झारखण्ड : 19 मिनट के देश को संबोधन में पीएम मोदी ने कहा मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की, और इस बचत उत्सव की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेगी। कारोबार को और आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया।हमने हर स्टेक होल्डर से चर्चा की, हमने हर राज्यों की हर शंका का निवारण किया। हर सवाल का समाधान खोजा। सभी राज्यों को, सबको साथ लेकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म्स संभव हो पाया। यह केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा था कि आज देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ।वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार हुआ।जो देश के लोगों की जरुरत का है… जो हम देश में ही बना सकते हैं… वो हमें देश में ही बनाना चाहिए।देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली… वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही शक्ति मिलेगी।हम वो सामान खरीदें जो MADE IN INDIA हो… जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो… हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो।हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है… हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है।

पीएम मोदी ने कहा कल, यानी नवरात्रि के प्रथम दिवस, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही Next-Generation GST reforms लागू हो जाएंगे।एक तरह से कल से देश में GST ‘बचत उत्सव’ शुरू होने जा रहा है। इस GST बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे।हमारे देश के गरीब, मध्यमवर्गीय लोग, neo-middle class, युवा, किसान, महिलाएं, युवा, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी… सभी को बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी, त्योहारों के इस मौसम में सभी का मन मीठा होगा।मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को Next-Generation GST reforms की, और इस बचत उत्सव की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व हमारे MSMEs पर भी है।जो (सामान) देश के लोगों की जरूरत का है, जो हम देश में ही बना सकते हैं, वो हमें देश में ही बनाना चाहिए।GST की दरें कम होने से, नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे MSMEs… हमारे लघु उद्योगों को और कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना होगा। यानी, उनको भी डबल फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here