झारखण्ड : पूर्वी सिंघभूम डीसी को स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने निर कुमार को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत आच्छादित करते हुए उन्हें अविलंब आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश जारी किया। दरअसल जमशेदपुर, जवाहरनगर मानगो के रोड नंबर 14 निवासी आलोक कुमार के नौ वर्षीय पुत्र नीर कुमार के किडनी में संक्रमण है.पिछले एक माह से सीएमसी वेल्लोर में इलाज चल रहा है. अभी तक इलाज में लगभग दो लाख 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं. उसके पिता आलोक कुमार ठेकेदारी में काम करते हैं तथा दादा विपिन बिहारी अखबार बेचते हैं. सीएमसी वेल्लोर के डॉक्टरों ने बताया है कि उसके इलाज में अभी भी लगभग छह लाख रुपये खर्च आयेंगे. आलोक कुमार ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए वे अस्पताल में हैं जिससे काम पर नहीं जा पा रहे हैं.अब बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ है. उन्होंने बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए लोगों से सहायता करने की अपील की है. आप भी उस बच्चे के इलाज में सहायता कर सकते हैं. सहयोग करने व संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल 787000431 पर संपर्क कर सकते हैं.




