जरमुंडी में डायरिया का प्रकोप एक की मौ’त,स्वास्थ मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गाँव

0
irfan ansari

दुमका | दुमका के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत कुरुवा बानडीह गांव में शनिवार की रात्रि से जरमुंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती वृद्ध बालेश्वर राय की रविवार की सुबह डायरिया से मौ’त हो गयी। बालेश्वर राय पिछले कुछ दिनों से डायरिया से पीडित था। जानकारी के मुताबिक दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुरुवा बानडीह के कई ग्रामीण डायरिया से ग्रसित हैं.प्रभावित सभी मरीजों का नाम सूर्य देव राय, स्वामी देवी , रूबी देवी , भूलो देवी , काजल देवी कमली देवी , मिथुन राय , आशा देवी , उर्मिला देवी है.स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने इस मामला के जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन को निर्देश दिया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल गाँव पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया एवं जाँच की। डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार किया गया है तथा कुछ मरीज वर्तमान में दुमका में इलाजरत हैं। स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here