रांची : वाहन चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ranchi police

रांची : दिनांक 16/17.09.2025 की रात्रि में पुग्दाग ओपी अंतर्गत ग्राम ईलाही नगर से मारुति वैन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था.जिसकी शिकायत मिलने पर छापेमारी कर पुलिस ने रहबर खान, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया. जिसने बताया मारुती को जशपुर छत्तीसगढ़ में बिक्री कर दिया गया है.रहबर खान के निशानदेही पर मारुती को बरामद किया गया. साथ ही दो अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम पता:

  1. रहबर खान, उम्र 26 वर्ष, पे०- अमलम खान, सा० इलाही नगर, थाना- पुन्दाग ओ०पी० जिला राँची
  2. दीपक गुप्ता उम्र 28 वर्ष पे०- स्व० फागु साह सा०-करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
  3. जैद अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता अफजल अंसारी पता कुनकुरी थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here