रांची:दिनांक 20.09.2025 को समय करीब 18:30 बजे पूर्व के घटित दिनांक 14.09.2025 को सड़क दुर्घटना में घायल उत्तम कुमार का ईलाज के दौरान दिनांक 20.09.2025 को मृत्यु हो गयी जिसके पश्चात करीब 400-500 महिला पुरुष शव को पंडरा ओ०पी० के सामन मुख्य मार्ग को अवरोध करते हुए थाना परिसर में प्रवेश कर गये तथा थाना कार्यालय में घुसकर थाना अभिलेख, थाना का सरकारी सम्पत्ति, टेबल कुर्सी, आलमीरा, गोदरेज, सरकारी वाहन,भवन का दरवाजा, खिड़की को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया तथा थाना प्रभारी को जान मारने के नियत हमला किये जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।30 नामजद अभियुक्त एवं 400-500 अज्ञात के विरूद्ध प्रतिवेदित किया गया है।
घटना में शामिल 08 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 06 पुरुष एवं 02 महिला है जिसका नाम निम्न है:
- चन्दन कुमार पिता स्व० अनिल राय पता पंचशील नगर, 3 नम्बर गली थाना- पंडरा ओ०पी०
- महेश साव पिता स्व० राम सेवक साव पता करगे, थाना मांडर,
- दिनेश राय पिता- रामजी राय पता समस्तीपुर, थाना बछवारा जिला वेगुसराय वर्तमान पता-चटकपुर, थाना- रातु
- कुणाल यादव पिता स्व० सिंगेश्वर राय सा०- संजय गांधी कॉलेज, पंडरा थाना- पंडरा ओ०पी० 5. कुन्दन कुमार यादव पिता नगेश्वर यादव सा०- खासपुर, दीदारगंज, पटना वर्तमान- पंडरा चावल मंडी, में झोपड़ी, थाना- पंडरा ओ०पी०
- अनमोल जायसवाल पिता- राजू जायसवाल सा०- फेण्डस कॉलोनी
- मीणा देवी पति गुप्तेश्वर प्रसाद वर्मा पता-आसेहार थाना पांकी वर्तमान पता रवि स्टील हरिहर कॉलोनी, थाना पंडरा ओ०पी०, जिला-रांची।
- प्रिया कुमारी पिता गुप्तेश्वर प्रसाद पता-आसेहार थाना पांकी वर्तमान पता रवि स्टील हरिहर कॉलोनी, थाना- पंडरा ओ०पी०, जिला-रांची।




