रामनवमी को लेकर रांची के विभिन्न क्षेत्रों में रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

0
ranchi police

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी पर्व रामनवमी को ध्यान में रखते हुए और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु,आज दिनांक 26.03.26 को रांची के फिरायालाल चौक से सुजाता चौक -एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-पथलकुदवा-चर्च रोड-थड़पखना मस्जिद-लालपुर आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया l पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी महोदय के द्वारा बाइक दस्ता के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर, बरियातू थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया |फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना,आमजन में विश्वास बहाली उत्पन्न करना और आकस्मिकता की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस के रूट में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा ड्रोन के मदद से की गई तथा प्रतिनियुक्त बलो को ब्रीफ किया गया l फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक यातायात,अनुमंडल पदाधिकारी रांची,पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर,स्थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे l इस तरह का फ्लैग मार्च रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रो में भी निकाला गया है l आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचायें l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here