हजारीबाग: विगत दिनों हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस के दौरान एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी और हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए आह्वान किया कि अगर मासूम बच्ची के ह*त्यारों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार नहीं करती तो सोमवार को हजारीबाग बंद रहेगा और प्रदेश के बाकी जिला मुख्यालयों पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान सांसद मनीष जयसवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक नगेंद्र महतो, प्रदीप प्रसाद, अमित कुमार यादव और रोशन लाल चौधरी भी मौजूद रहे।




