रांची : झारखण्ड में लूटकांड, बला*त्कार, ह*त्या के बढ़ते मामलों पर अम्बा प्रसाद ने झारखण्ड पुलिस पर निशाना साधा है, आज मिडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने DGP पर तंज कसते हुए कहा तदाशा मिश्रा का नाम हताशा मिश्रा रख देना चाहिए…DGP पद पर रिटायरमेंट के बाद भी व्यवस्था का जारी रहना चिंता का विषय है,भाड़े पर चल रहा है DGP का पद.पूर्व विधायक ने बरकागांव की ज्वेलरी दुकान में डकैती, पेट्रोल पंपों पर लूट और हजारीबाग में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का जिक्र किया।लूटपाट की घटनाओं पर अम्बा प्रसाद ने कहा,…भूत ही हनुमान चालीसा पढ़ के आ रहा है तो आप क्या करिएगा, ये है यहाँ के पुलिस प्रशासन का हाल.अम्बा प्रसाद ने आरोप लगाया कि राजधानी रांची अब ह*त्याओं के मामले में गुमला को पीछे छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि शाम 8 बजे के बाद लूट और अपराध के डर से लोग दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। असम में अकेले चुनाव लड़ने पर झामुमो पर निशाना साधते हुए अम्बा ने कहा ये तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरह है.




