रांची: आज अपने कार्यालय कक्ष में जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए, सभी सम्बंधित पदाधिकारियों से क्रमवार जानकारी लेते हुए उनसे फायर सेफ्टी, साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय की साफ-सफाई, लिफ्ट एवं अन्य सम्बंधित मामलों की जानकारी लेते हुए डीसी भजंत्री ने उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी को विशेष से रूप से कहा की लोगों की समस्या का निदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डिसी ने कहा है कि इसमें किसी भी हालत में कोताही नही बरतें, लोगों की जिला प्रशासन से बहुत सारी अपेक्षा एवं उम्मीदें है। उन पर खरा उतरना हम सब की जिम्मेदारी है।




