पोषण सखी दीदियों ने पुनर्बहाल होने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया

0
cm soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक काल्पना सोरेन से पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामाएं दीं। इस अवसर पर पोषण सखी दीदियों ने पुनर्बहाल होने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा आज आवास में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं पोषण सखी बहनों से मुलाकात की। आप सभी का बहुत-बहुत आभार और जोहार। केंद्र सरकार ने जब हजारों पोषण सखियों से जुड़ी योजना को बंद करते हुए हिस्सा राशि देने से इंकार कर दिया था तो आपका यही भाई और बेटा ही आपके साथ खड़ा रहा।झारखण्ड की हजारों पोषण सखी बहनों को पुनर्बहाल करने का काम आपकी राज्य सरकार ने किया था।आज आवास आकर आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार और जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here