सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 12 जनवरी 2025 से मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रहे हॉकी इंडिया वीमेन लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं। अन्य सेलिब्रेटीज के आने की भी संभावना बनी हुई है। ये मुकाबला 13 दिनों तक चलेगा। पहला मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर के बीच खेला जायेगा। 17 और 19 जनवरी के मुकाबले राउरकेला में खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने तैयारियां शुरू कर दी गयी है।हॉकी इंडिया वीमेन लीग में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 4 प्रमुख टीमें मुकाबला करेंगी जो कि दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब हैं। झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी में सूरमा हॉकी क्लब की सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स की संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, और बंगाल टाइगर्स की ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान शामिल हैं।