हजारीबाग जिले में हाल के दिनों में हुई चार बड़ी घटनाओं को लेकर अम्बा प्रसाद ने की डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात

0
Amba Prasad

बडकागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने रांची में डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात कर स्व. उदय साहू की नृशंस हत्या सहित हजारीबाग जिले में हाल के दिनों में हुई चार बड़ी घटनाओं पर गंभीर चर्चा की और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अम्बा प्रसाद का कहना है कि इन आपराधिक घटनाओं को लेकर हजारीबाग जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज साहू, न्यास बोर्ड अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक, और जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।हमारा संकल्प है कि स्व. उदय साहू के परिवार सहित अन्य पीड़ित परिवार को न्याय मिले और जिले में शांति व सुरक्षा का माहौल फिर से कायम हो। बता दें कि स्व. उदय साहू की हत्या और हजारीबाग जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।पार्टी ने जिले में एक महीने के भीतर हुई तीन हत्याओं पर चिंता व्यक्त की और पुलिस प्रशासन को त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।अम्बा प्रसाद शुक्रवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने पहुंची।इस दौरान परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अम्बा प्रसाद ने कहा है कि जनता की सुरक्षा और न्याय के लिए हम हमेशा प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here