रांची: महुआजाड़ी स्कूल से करीब सात लाख के कंप्यूटर के उपकरण चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

माण्डर थाना स्थित महुआजाड़ी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार द्वारा ICT Lab का कम्प्युटर बैट्री यू०पी०एस० इत्यादि इलेक्ट्रोनिक सामानों की चोरी के सम्बन्ध में दिनाक 19.10.2022 को माण्डर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई.जिसके बाद मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आसिफा अंसारी और जसीम अंसारी उर्फ बिट्टू को माण्डर मिशन के पास एक बोलेरो पिकअप एवं दो एक्साईड कम्पनी की बैट्री के साथ गिरफ्तार किया है.पुछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक् निशानदेही पर चान्हो थाना अंतर्गत स्थित ग्राम राजीव नगर पकरियो निवासी रमजान अंसारी के घर के तीन कमरों से चोरी की गयी करीब सात लाख रु० मूल्य की सामानों को बरामद किया गया.हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी रमजान घर से फरार हो गया था। पुछताछ के दौरान इनके द्वारा बताया गया कि सामानों को बेचकर अच्छा खासा पैसा कमा सकता हूँ इस संबंध में पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. चोरों के पास से 7 पीस Thin client मोनिटर, 7 पीस Thin client सी०पी०० सेट,1 पीस प्रोजेक्टर,1 पीस भी०जी०ए० स्पीलीटर,1 पीस देव कैमरा,1 पीस नेटवर्किंग स्विच,2 पीस बैट्री,1 पीस बोलेरो पिकअप, राजिस्ट्रेशन नं० जे०एच० 01 डी0जे0 3345,23 पीस पॉवर केबल,1 पीस लोहा का कटर करीब 15 फीट लंबा, 1 पीस हथौड़ा, 1 पीस एल० आकार का लोहे का रड करीब 15 फीट लंबा बरामद किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here