रांची पुलिस ने ए०के०-47 की 295 गोलीयों के साथ दो हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार

0

रांची पुलिस ने अपराध नियंत्रण हेतु की गयी कार्यवायी में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआईटी ओपी क्षेत्र स्थित होम्बई गांव से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.झारखंड में नक्सलियों और आपराधिक संगठनों को हथियार सप्लाई करने के मामले में बिहार से जुड़े एक हथियार सप्लायर गिरोह में शामिल दो अपराधियों ईश्वर पांडे और प्रीतम मिश्रा को गिरफ्तार किया है.दोनों बिहार के गया में रहने वाले हैं.रांची सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि रांची पुलिस ने इनके पास से ए०के०-47 की 295 गोली, तीन मोबाइल फोन, एक बाइक और ₹2 लाख रुपए बरामद किया है.

हालांकि प्रीतम फिलहाल रांची में रह रहा था और हाल के दिनों में उसका साथी भी वहीं शरण ले रहा था.जानकारी के अनुसार इन आपूर्तिकर्ताओं ने बिहार के भोजपुर इलाके से कारतूस लिए थे, जिसे झारखंड के नक्सलियों और अपराधियों तक पहुंचाया जाना था, लेकिन पुलिस को सूचना मिली और फिर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.फिलहाल पुलिस इन दोनों अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है और उसी के आधार पर इस गठजोड़ के तार को डिकोड करने का काम करेगी.

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों आरोपियों को रांची के पिस्का मोड़ पर गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें इन गोलियों को लोहरदगा के जंगल में नक्सलियों के पास ले जाना पड़ा. जिसके बाद नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों के खिलाफ करेंगे। मामले की सूचना मिलते ही रांची के एसएसपी किशोर कौशल के निर्देशन में सिटी एसपी अंशुमन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.रांची सिटी के एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि दोनों झारखंड में पहले भी कई बार हथियारों की आपूर्ति कर चुके हैं और इस सांठगांठ का तार काफी लंबा है, जिसके बारे में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.जानकारी यह भी सामने आ रही है कि इस गठजोड़ की पहुंच आयुध निर्माणी के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों तक भी है और कहीं न कहीं इन जगहों से भी सप्लाई चेन के जुड़ने की पूरी संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here