रांची: रांची से पटना के बीच वंदे भारत 27 जून से चलने लगेगी. यह पटना से सुबह 7 बजे चलेगी और दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से यह शाम 4.15 बजे खुलेगी और रात 10.05 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलेगी. ट्रेन में आठ कोच होंगे. एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया 2110 रुपये होगा जबकि चेयर कार के लिए यह 1175 रुपये होगा।वंदे भारत ट्रेन के पहले दिन यानी 27 जून को रांची के 10 स्कूली बच्चों को फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके लिए बच्चों का चयन लगभग फाइनल किया जा चुका है। रांची रेल मंडल की तरफ से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।



