हाजीपुर: डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद टैंकर फटा, एक की मौत, 35 से ज्यादा बीमार

0

हाजीपुर: हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. शनिवार देर रात यहां राज रिफ्रेश डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद एक टैंकर में विस्फोट हो गया।घटना के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में मनेर के मजदूर दीनानाथ सिंह (50 वर्ष) की मौत हो गयी.जबकि 35 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.टैंकर फटने की सूचना मिलने के बाद डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसडीआरएफ टीम के नेतृत्व में अभियान चलाकर गैस रिसाव को रोका गया.फायर ब्रिगेड की टीम रिसाव प्रभावित इलाकों में पानी का छिड़काव कर रही है.एहतियात के तौर पर पटना से क्यूआरटी भी बुलायी गयी है.राज्य सरकार ने अमोनिया गैस रिसाव मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं.पल-पल की खबर पर सरकार की नजरें टिकी हुई हैं.पटना से विशेष जांच टीम हाजीपुर के लिए रवाना हो हुई.जो इस पूरे मामले की जांच करेगी और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here