रांची:नामकुम थाने का दारोगा गिरफ्तार,केस मैनेज करने के नाम पर 1 लाख मांग रहा था घूस

0
Namkum police

एसीबी रांची की टीम ने शुक्रवार को नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को 30 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के बलिया के रहनेवाले आशीष कुमार यादव द्वारा एसीबी रांची में शिकायत की गई थी कि 18 नवंबर 2023 को नंदजी यादव (आम घाट, बलिया) की पुत्री नीतू कुमारी से परिवादी का छेंका हुआ था, जो कि टूट गया. पंचों के जरिए दिए गए सामान का आदान-प्रदान हो गया. इसके बावजूद नंदजी यादव द्वारा रांची के नामकुम थाने में उनके और उनके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया गया। नामकुम थाने में दहेज मामले में केस दर्ज कराए जाने के बाद आशीष कुमार यादव ने रांची सिविल कोर्ट से बेल ले ली। केस मैनेज करने के नाम पर अनुसंधानकर्ता (दारोगा) चंद्रदीप प्रसाद ने एक लाख रुपए की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here